PM Modi appeals to teachers - bring benefits of new education policy to students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी की शिक्षकों से अपील - नई शिक्षा नीति का लाभ छात्रों तक पहुंचाएं

khaskhabar.com: रविवार, 30 अगस्त 2020 3:13 PM (IST)
PM मोदी की शिक्षकों से अपील - नई शिक्षा नीति का लाभ छात्रों तक पहुंचाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लाभ छात्रों तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों से अपील की है। उन्होंने रविवार को मन की बात में आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस की चर्चा करते हुए कोरोना काल में शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कुछ दिनों बाद, पांच सितंबर को हम शिक्षक दिवस मनाएंगे। हम सब जब अपने जीवन की सफलताओं को, अपने जीवन की यात्रा को देखते हैं तो हमें अपने किसी न किसी शिक्षक की याद अवश्य आती है। तेजी से बदलते हुए समय और कोरोना के संकट काल में हमारे शिक्षकों के सामने भी समय के साथ बदलाव की एक चुनौती लगती है। मुझे खुशी है कि हमारे शिक्षकों ने इस चुनौती को न केवल स्वीकार किया, बल्कि उसे अवसर में बदल भी दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पढ़ाई में तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कैसे हो, नए तरीकों को कैसे अपनाएं, छात्रों को मदद कैसे करें, यह हमारे शिक्षकों ने सहजता से अपनाया है और अपने स्टूडेंट्स को भी सिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज, देश में, हर जगह कुछ न कुछ इनोवेशन हो रहे हैं। शिक्षक और छात्र मिलकर कुछ नया कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि जिस तरह से देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, हमारे शिक्षक इसका भी लाभ छात्रों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement