news pm modi announces to host global maritime summit in april KKN-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहली बार:भारत बनेगा ग्लोबल मैरिटाइम समिट का मेजबान

khaskhabar.com:
पहली बार:भारत बनेगा ग्लोबल मैरिटाइम समिट का मेजबान
विशाखापट्टनम। रविवार सुबह ओडिशा के पारादीप में रिफाइनरी के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापट्टनम पहुंच जहां इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान पीएम ने नौसैनिकों को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत इसी साल अप्रैल में अब तक के पहले ग्लोबल मैरिटाइम समिट का आयोजन करेगा। पीएम मोदी ने कहा, इस फ्लीट रिव्यू की सफलता के लिए मैं भारतीय नौसेना को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि भारत इसी साल अप्रैल में अब तक के पहले अतंरराष्ट्रीय मैरिटाइम समिट का आयोजन करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का सिद्धांत धरती में अगर कहीं दिखता है तो समंदर में ही दिखता है। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए समुद्र मार्ग काफी चुनौतीपूर्ण हैं, क्योंकि दुनिया में तेल उत्पादन के 60 फीसदी से भी ज्यादा का परिवहन समुद्र के जरिए ही होता है। उन्होंने कहा, समुद्र से आर्थिक लाभ लेने की हमारी योग्यता इस बात पर निर्भर करती है कि समुद्री चुनौतियों से निपटने की हमारी क्षमता कैसी है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement