Advertisement
कोयंबटूर सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया शोक

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, त्रिशूर की तरफ से आ रही ट्रैवलर वैन अनियंत्रित होकर गार्ड रेल से टकरा गई और आठवें हेयरपिन मोड़ की ओर तेजी से नीचे गिर गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को पोलाची के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
गौरतलब है कि पोलची-वालपराई मार्ग अपनी ऊबड़-खाबड़ जमीन और 40 से अधिक तीखे मोड़ों के लिए जाना जाता है, जिससे यह चालकों के लिए एक चुनौतीपूर्ण मार्ग बन जाता है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
केरल राज्य पुलिस प्रमुख रेवदा चंद्रशेखर ने कहा कि वह तमिलनाडु के अपने समकक्ष के साथ लगातार संपर्क में हैं। पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
---आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


