Advertisement
पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की 103वीं जयंती पर पीएम मोदी और खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने आगे लिखा, "उनके कार्यकाल को भारत के परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण मील के पत्थर और 'लुक ईस्ट' नीति सहित कई नवीन विदेश नीति पहलों द्वारा चिह्नित किया गया था। हमारे राष्ट्र की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।"
1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें भारत का 9वां प्रधानमंत्री बनाया गया था। नरसिम्हा राव का पूरा नाम पामुलापति वेंकट नरसिंह राव था। उनका जन्म 28 जून 1921 को तत्कालीन आंध्र प्रदेश के करीमनगर में हुआ था।
राव दक्षिण भारत से देश के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले शख्स थे। राव को भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारवादी बनाने का श्रेय दिया जाता है। उनके कार्यकाल में बाबरी मस्जिद का विध्वंस भी हुआ था। राव पीएम बनने से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


