सूरत। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 66वां जन्मदिन है। पीएम मोदी अपना जन्मदिन गुजरात में ही मनाएंगे। नरेन्द्र मोदी के इस जन्मदिन पर कुछ खास होने वाला है। बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस दिन पूरे देश में कई जगहों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही गरीबों को मुफ्त में दवाईयां भी बांटी जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज स्वच्छ रेल और स्वच्छ भारत अभियान सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। वहीं अमित शाह भी हैदराबाद में स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेंगे।