Advertisement
पीएम मोदी ने फिर से लॉकडाउन को बताया अफवाह, कहा- अब अनलॉक 2.0 की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री से कहा, "अनलॉक 1 के बाद यह हमारी पहली मुलाकात है। ये वास्तविकता है कि कोरोना का फैलाव कुछ बड़े राज्यों, बड़े शहरों में अधिक है। कुछ शहरों में अधिक भीड़, छोटे-छोटे घर, गलियों-मोहल्लों में फिजिकल डिस्टेंसिंग की कमी, हर रोज हजारों लोगों की आवाजाही, इन बातों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। फिर भी हर देशवासी के संयम, अनेक जगहों पर प्रशासन की तत्परता और हमारे कोरोना योद्धाओं के समर्पण की वजह से हमने हालात को नियंत्रण से बाहर नहीं जाने दिया है।"
पीएम मोदी ने कहा कि समय पर ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और रिपोटिर्ंग के कारण हमारे यहां संक्रमण से उबरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये राहत की बात है कि आईसीयू और वेंटिलेटर केयर की जरूरत भी बहुत कम मरीजों को पड़ रही है। समय पर उठाए गए सही कदमों के कारण देश इस बड़े खतरे का मुकाबला कर पाए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


