PM inaugurates Dwarka Expressway: Said- I dont think small, I want whatever I want... big-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम ने द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया: बोले-मैं छोटा नहीं सोचता,मुझे जो चाहिए... विराट चाहिए

khaskhabar.com: सोमवार, 11 मार्च 2024 2:38 PM (IST)
पीएम ने द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया: बोले-मैं छोटा नहीं सोचता,मुझे जो चाहिए... विराट चाहिए
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा विकसित होते भारत में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और देश में कम होती गरीबी आपस में जुड़े हुए हैं। जब एक्सप्रेसवे गांव से होते हुए जाते हैं, जब गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जाता है तो गांवों के लिए कई नए अवसर लोगों के घर के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं। पहले इंफ्रास्ट्रक्चर की घोषणा चुनाव जीतने के लिए होती थी। अब चुनाव में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम पूरे होने की बात होती है। यही नया भारत है,2014 तक सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो की सुविधा थी आज 21 शहरों तक मेट्रो की सुविधा है...ये काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है...कांग्रेस ने 7 दशक तक जो गड्ढे खोदे थे वे अब तेजी से भरे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री बोले आज यहां देशभर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हो रहा है...सभी राज्यों के करोड़ों नागरिकों को इतनी सारी विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज से दिल्ली हरियाणा के बीच यातायात का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा। ये आधुनिक एक्सप्रेसवे केवल गाड़ियों में ही नहीं बल्कि दिल्ली NCR के लोगों की जिंदगी में भी गियर शिफ्ट करने का काम करेगा। मैं न छोटा सोच सकता हूं, न मैं मामूली सपने देखता हूं और न ही मैं मामूली संकल्प करता हूं। मुझे जो चाहिए... विराट चाहिए, विशाल चाहिए और तेज गति से चाहिए क्योंकि 2047 में मुझे देश को 'विकसित भारत' के रूप में देखना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement