plane crash in lisbon, five die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुर्तगाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 मरे

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 9:07 PM (IST)
पुर्तगाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 मरे
लिस्बन। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के बाहरी रिहायशी इलाके में एक सुपरमार्केट के नजदीक एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पांच जनों की मौत हो गई तथा चार घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया से हादसे की जानकारी मिली। कासकैस कस्बे में लिडो सुपरमार्केट के नजदीक विमान स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें विमान में सवार स्विट्जरलैंड का एक पायलट और फ्रांस के तीन यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त विमान की चपेट में आने से सडक पर एक ट्रक चालक की भी मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्विट्जरलैंड द्वारा पंजीकृत विमान शुक्रवार को पुर्तगाल पहुंचा था और वहां से फ्रांस में मार्सेलीले की ओर जा रहा था। टाइरेस हवाईअड्डा से उडान भरने के कुछ ही देर बाद विमान हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुपरमार्केट के ठीक बगल में गिरे विमान की चपेट में एक ट्रक भी आ गया और घटनास्थल से आग और धुंआ निकलता दिखाई दिया। लगभग 50 बचावकर्मी पीडितों की मदद के लिए पहुंचे। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा भी घटनास्थल पर पहुंचे। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement