Piyush Goyal withdraws his statement on Bihar amid protests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विरोध के बीच पीयूष गोयल ने बिहार पर अपना बयान लिया वापस

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2022 1:30 PM (IST)
विरोध के बीच पीयूष गोयल ने बिहार पर अपना बयान लिया वापस
नई दिल्ली | विरोध के बीच बिहार के संबंध में राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल को गुरुवार को अपना बयान वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। गोयल ने सदन में कहा, मैं अपना बयान वापस लेता हूं। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद सांसद मनोज के. झा ने बुधवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर बहस के दौरान बिहार पर गोयल की अपमानजनक टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने का आग्रह किया। झा ने गोयल से उनकी टिप्पणी इनका बस चले, तो देश को बिहार ही बना दे के लिए माफी की मांग की। इस बयान पर राजद और जदयू की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई।
आज सुबह फिर सदस्यों ने इस मुद्दे को उठाया और इस संबंध में सभापति को नोटिस दिया गया(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement