Advertisement
पीथमपुर विरोध प्रदर्शन जारी, प्रशासन का दावा- नहीं खोला गया है अभी तक एक भी कंटेनर

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी में साफ किया गया है कि भोपाल से जिन कंटेनर में रासायनिक कचरा आया है, उनको अब तक नहीं खोला गया है और न ही उनसे रासायनिक कचरा बाहर निकल गया है। यह कंटेनर पूरी तरह प्रशासन की देखरेख में हैं। स्थानीय लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह किसी भी अफवाह के चलते उग्र रूप धारण न करें।
आपको बता दें कि शुक्रवार को भी बड़ी तादाद में लोग पीथमपुर में सड़कों पर उतरे थे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं दो लोगों ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था और आग भी लग गई थी। बीते रोज आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए इंदौर ले जाया गया ।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


