टोंक। जिले के बीसलपुर बांध से बनास नदी में पानी छोड़े जाने से जलदाय विभाग रविवार से नाथडी पेयजल योजना का पानी सप्लाई नहीं कर पाएगा। शनिवार को जलदाय विभाग टोंक ने अपने हाथ ऊंचे कर दिए जिनका कहना हैं कि बनास नदी में पानी आ जाने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिस कारण पेयजल संकट हल हो पाना संभव नही हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई शहरों की प्यास बुझा रहे बीसलपुर बांध में पिछले दो दिनों से पानी की आवक अधिक होने के कारण बनास नदी में पानी छोडा जा रहा हैं जिससेे बनास नदी में फिर से पानी आ जाने के कारण जलदाय विभाग द्वारा नाथडी पेयजल योजना से सरप्लस पानी टोंक लाने के लिए डाली गई पाइप लाइने क्षतिग्रस्त हो गई । जिससे अब नाथडी पेयजल योजना का पानी टोंक को नही मिल पायेगा जिस कारण टोंक में अभी भी पेयजल संकट बना रहेगा। बीसलपुर बांध से बनास नदी में प्रति छह हजार दस क्यूसेक पानी प्रति मिनट छोडा जा रहा हैं जिससे बनास नदी में पानी की लगातार आवक बढ रही हैं ।
जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि बनास नदी में फिर से पानी छोडे जाने के कारण नाथडी पेयजल योजना से पानी के लिए डाली गई पाइप लाइने फिर से क्षतिग्रस्त हो गई जिस कारण रविवार से नाथडी से मिलने वाला पानी नही मिल पाएगा। ऐसी स्थिति में टोंक शहर के मोलाईपुरा एवं पांच कुॅंओ के जलस्त्रोत से मिलने वाले सीमित पानी से ही पेयजल की आपूर्ति की जाएगी जो तीन दिन के अंतराल में एक बार होगी।