pink city of Dera sevadar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेरा सच्चा सौदा के सेवादार चमकाएंगे गुलाबी नगर को

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:07 PM (IST)
डेरा सच्चा सौदा के सेवादार चमकाएंगे गुलाबी नगर को
जयपुर। डेरा सच्चा सौदा की ओर से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए चलाए जा रहे सफाई महाअभियान हो पृथ्वी साफ मिटे रोग अभिशाप के 30वां चरण में रविवार को राजधानी में सफाई महाअभियान चलाया जाएगा। विधानसभा भवन के पास अमर जवान ज्योति जनपथ से डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अपने पावन करकमलों से झाड़ू लगाकर सफाई महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डॉ. पवन इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा मानवता भलाई के 126 कार्य किए जा रहे हैं। इस सफाई महाअभियान में डेरा सच्चा सौदा के 50 हजार से अधिक सेवादार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर पूरे जयपुर को आठ जोनों में बांटा गया है तथा सेवादार एक बार फिर जयपुर को चकाचक कर आमजन को स्वच्छता का संदेश देने का काम करेंगे। फिल्मों के माध्यम से भी स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं डॉ. एमएसजी अध्यात्म के साथ-साथ फिल्मों के माध्यम से आमजन को जागरुक करने के लिए भी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी दो फिल्में एमएसजी द मैसेंजर व एमएसजी-2 द मैसेंजर सुपरहिट हो चुकी हैं तथा अब 7 अक्तूबर को उनकी तीसरी फिल्म एमएसजी द वॉरियर-लॉयन हार्ट रिलीज होने जा रही है। सामाजिक मुद्दों को छूने वाली इन फिल्मों में गुरु जी स्वच्छता को विशेष महत्व देते हैं। अब गुरु जी की तीसरी फिल्म एमएसजी द वॉरियर लॉयन हार्ट रिलीज होने जा रही है, जिससे पहले गुरु जी गुलाबी नगरी वासियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए आ रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement