pilot statement, the first list after Diwali,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पायलट का बयान, दिवाली के बाद पहली सूची, लेकिन यहां से अभी विरोध-प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 नवम्बर 2018 3:46 PM (IST)
पायलट का बयान, दिवाली के बाद पहली सूची, लेकिन यहां से अभी विरोध-प्रदर्शन
जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में अभी टिकट किसी को मिला नहीं, इससे पहले ही संभावित प्रत्याशियों को लेकर विरोध शुरू हो गया है। पीसीसी मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को हजारों की संख्या में निवाई से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी प्रशांत बैरवा के खिलाफ निवाई के कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने आ गए। इस दौरान पीसीसी मुख्यालय के बाहर जाम की स्थिति बन गई और पुलिस को बैरीकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को रोकना पड़ा। वहीं पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि दिल्ली में टिकटों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई है और एक-एक सीट पर सार्थक चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद कांग्रेस की पहली सूची जारी होगी, लेकिन इससे पहले सूची की अटकलों पर मीडियाकर्मियों को विराम लगाना चाहिए, जिससे किसी नेता का ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे नहीं हो। वहीं निवाई से प्रशांत बैरवा का विरोध करने आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है प्रशांत बैरवा को छोड़कर पार्टी किसी अन्य नेता को टिकट दे, लेकिन बैरवा को टिकट नहीं दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement