Pilot project opens in Rohtak Karnal Panchkula, Police Friend Room opens in Thanas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थानों में खुलेंगे पुलिस मित्र कक्ष, रोहतक करनाल पंचकूला में पायलट परियोजना शुरू

khaskhabar.com: सोमवार, 05 मार्च 2018 8:14 PM (IST)
थानों में खुलेंगे पुलिस मित्र कक्ष, रोहतक करनाल पंचकूला में पायलट परियोजना शुरू
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने आज कहा कि प्रत्येक पुलिस थाने में पुलिस मित्र कक्ष (सेवा-सह-शिकायत केंद्र) स्थापित किये जाएंगे। जिसे प्रारम्भ में पायलट परियोजना के रूप में जिला रोहतक, करनाल और पंचकूला में शुरू किया गया है। राज्यपाल ने आज यहां बजट सत्र के पहले दिन हरियाणा विधानसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इससे न केवल पुलिस का मानवीय चेहरा दृष्टिगोचर होगा, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के लिए 153 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तथा 40 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की चालू लागत से एक केन्द्रीयकृत पुलिस नियंत्रण कक्ष (हरियाणा 100 परियोजना) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। यह परियोजना सीधे रूप से सेक्टर-3, पंचकूला में स्थापित किए जा रहे पुलिस नियंत्रण कक्ष से उच्च स्तर के प्रशिक्षित पेशेवर कर्मियों द्वारा चलाई जाएगी। प्रत्येक पुलिस थाने में दो पीसीआर वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे, जो 15 मिनट के अंदर किसी भी अपराध स्थल पर पहुंच जाएंगे। प्रो. सोलंकी ने कहा कि सिपाहियों और उप-निरीक्षकों की भर्ती को और अधिक निष्पक्षता से जारी रखने तथा उन परिवारों, जिनके सदस्यों में से कोई भी सरकारी नौकरियों में नहीं है, को प्राथमिकता देने के लिए, पंजाब पुलिस नियमों में संशोधन किए गए हैं। साक्षात्कार को भी समाप्त कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि 12 वर्ष तक की बालिका के साथ बलात्कार करने वाले व्यक्तियों को मृत्युदंड की सजा देने का प्रस्ताव किया गया है। गुरुग्राम में केवल रात्रि गश्त के लिए विशेष पुलिस अधिकारियों के एक हजार पद अभी हाल ही में सृजित किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement