Pickup collides with truck in Bemetara, Chhattisgarh, nine killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में ट्रक से पिकअप टकराया, नौ की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 29 अप्रैल 2024 10:09 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में ट्रक से पिकअप टकराया, नौ की मौत
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरा पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा के पत्थर्रा गांव के निवासी संतोषी के परिवार के सदस्य गांव के लोगों के साथ तिरईया गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रविवार देर रात जब 32 लोग पिकअप वाहन में लौट रहे थे तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से वाहन जा टकराया। हादसे में तीन बच्चों सहित कुल नौ लोगों की मौत हुई है। घायल 20 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पिकअप वाहन के चालक ने बताया है कि तिरईया गांव में आयोजित जन्मोत्सव के दौरान विवाद हो गया और संतोषी के साथ गए लोग पिकअप से अपने गांव के लिए वापस लौटे। तभी सामने से आ रहे वाहन से बचाव की कोशिश में पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement