Pick vehicle accident, 2 died, 16 injured -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिकअप पलटने से दो की मौत, 16 घायल

khaskhabar.com:
पिकअप पलटने से दो की मौत, 16 घायल
बडवानी। मध्यप्रदेश के बडवानी जिले में एक पिकअप वाहन पलट जाने से उसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना इलाके के जुलवानिया चौकी के पास एक वाहन मजदूरों को लेकर जा रहा था। तभी लिंगवा फाटा के समीप सडक़ पर तेजी से मुड़ते वक्त वाहन का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर भी वाहन को संभाल नहीं पाया और वाहन छोटी-सी खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार मजदूर दब गए। जिनमें दो ही मौके पर मौत हो गई. वहीं, 16 गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement