Advertisement
पांच दिनों से लापता नाबालिग का हिजाब पहने हुए फोटो आया सामने, धर्मांतरण का लगा आरोप

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक चौकी, जहां पर इन मुस्लिम समुदाय के लड़कों को रखा गया है, पर पहुंचकर पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि लड़की 5 दिन पहले अपने पिता की डांट से नाराज होकर गायब हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी नोएडा के थाना फेस टू में दर्ज कराई गई है।
पुलिस की दो टीम लड़की की तलाश कर रही थी। लड़की तो बरामद हो गई लेकिन उसके गायब होने और धर्मांतरण की कहानी के पीछे क्या राज है यह फिलहाल पुलिस अभी कहने से बचती नजर आ रही है।
बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद में गेमिंग साइट पर नाबालिगों के धर्मांतरण का मामला सामने आया था। इस मामले में एक मौलवी समेत महाराष्ट्र से एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई थी।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


