PHD Minister Neeraj Kumar Bablu arrived to review the preparations for Shravani Mela-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे पीएचडी मंत्री नीरज कुमार बबलू

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जुलाई 2024 2:06 PM (IST)
श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे पीएचडी मंत्री नीरज कुमार बबलू
मुंगेर। जैसे जैसे श्रावणी मेला की शुरुआत की तिथि नजदीक आ रही है। वैसे वैसे व्यवस्था को पूर्ण करने को लेकर अधिकारी सहित विभागों के मंत्रियों का दौरा मुंगेर कच्ची कांवड़िया पथ पर निरीक्षण करने लगातार पहुंच रह है। इसी क्रम में पीएचडी विभाग के मंत्री सह छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू मुंगेर के कच्ची कांवड़िया पथ पहुंचे। जहां पीएचडी विभाग सहित कच्ची कांवड़िया पथ पर।चल रहे अन्य कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कई तरह के निर्देश भी दिए। साथ ही मीडिया को कहा कि पीएचडी के द्वारा कांवड़िया पथ पर नल जल और शौचालय की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा अन्य विभाग भी पूरी शिद्दत से इस पथ पर अपने-अपने क्षेत्राधिकार वाले कार्यों को कर रहे हैं। साथ ही बताया कि इस बार विभाग की तैयारी कांवड़िया पथ पर दो माह की है। क्योंकि सावन माह के अलावा भादो में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबाधाम जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement