PG course will be able to Ludhiana Civil Hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लुधियाना सिविल अस्पताल से कर सकेंगे पीजी कोर्स

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 5:59 PM (IST)
लुधियाना सिविल अस्पताल से कर सकेंगे पीजी कोर्स
लुधियाना। सरकारी अस्पताल (सिविल अस्पताल) पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स करवाने वाला देश का दूसरा और पंजाब का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है । इससे पहले इस तरह का यह कोर्स पश्चिम बंगाल के एक सरकारी अस्पताल में करवाया जाता है ।  गायनोकालॉजी से सम्बंधित तीन साल का यह डिग्री कोर्स (डीएनबी), नेशनल बोर्ड आॅफ एग्जामिनेशन, नई दिल्ली की तरफ से करवाया जायेगा। सिविल अस्पताल लुधियाना के सीनियर मेडिकल अफसर, डॉक्टर सुखजीवन कक्कड़ के अनुसार लुधियाना सिविल अस्पताल में मरीजों की तादात, इंफ्रास्ट्रक्चर और पड़ोस में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की सुविधा होने के कारण इस अस्पताल में यह कोर्स शुरू किया गया है । इससे न सिर्फ मेडिकल स्टूडेंट्स को सुविधा मिलेगी बल्कि मरीजों के ईलाज में भी बेहतर मदद मिलेगी।  इस कोर्स में छात्रों की पढ़ाई में मदद के लिए लुधियाना के सीएमसी अस्पताल से भी एमओयू साइन किया गया है । इस कोर्स के लिए हर साल चार स्टूडेंट्स को लिया जाएगा ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement