Petrol price steady for 17th consecutive day; Diesel breaks in day after-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल का भाव लगातार 17वें दिन स्थिर, एक दिन बाद डीजल में भी विराम

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 12:31 PM (IST)
पेट्रोल का भाव लगातार 17वें दिन स्थिर, एक दिन बाद डीजल में भी विराम
नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में गुरुवार को लगातार 17वें दिन स्थिरता बनी रही। एक दिन की बढ़ोतरी के बाद डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के साथ कारोबार चल रहा था जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 43 डॉलर प्रति बैरल से उपर और डब्ल्यूटीआई का 40 डॉलर प्रति बैरल से उपर बना हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव लगातार 17वें दिन पूर्ववत क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर बना रहा। चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी गुरुवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 81.13 रुपये, 76.33 रुपये, 79.40 रुपये और 78.22 रुपये प्रति लीटर बनी रही। तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन पहले डीजल के दाम में दिल्ली में फिर 13 पैसे, कोलकाता में 16 पैसे, मुंबई में 13 पैसे जबकि चेन्नई मे 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले 75 पैसे लीटर अधिक है।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के सितंबर वायदा अनुबंध में गुरुवार को पिछले सत्र से 0.57 फीसदी की नरमी के साथ 43.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।
वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 40.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement