Petrol, diesel prices reduced again after two days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिन बाद फिर घटे पेट्रोल, डीजल के दाम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 नवम्बर 2019 12:07 PM (IST)
दो दिन बाद फिर घटे पेट्रोल, डीजल के दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद शुक्रवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में छह पैसे, कोलकाता में दो पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में तीन पैसे प्रति लीटर की मामूली कटौती की है। वहीं, डीजल दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता और मुंबई में दो पैसे जबकि चेन्नई में तीन पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.96 रुपये, 75.55 रुपये, 78.51 रुपये और 75.69 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 65.80 रुपये, 68.19 रुपये, 68.99 रुपये और 69.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम में 1.50 रुपये से ज्यादा की कमी आई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। पिछले महीने एक अक्टूबर को दिल्ली, कोलकाता, मुबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये प्रति लीटर थे जबकि चारों महानगरों में डीजल का भाव क्रमश: 67.49 रुपये, 69.85 रुपये, 70.76 रुपये और 71.30 रुपये प्रति लीटर था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement