Petrol, diesel prices fall for third consecutive day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट

khaskhabar.com: शनिवार, 24 नवम्बर 2018 3:40 PM (IST)
पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 32 पैसे और डीजल में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई। कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 31 पैसे प्रति लीटर और चेन्नई में 34 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। डीजल कोलकाता में 40 पैसे, मुंबई में 43 पैसे और चेन्नई में 42 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 75.25 रुपये, 77.22 रुपये, 80.79 रुपये और 78.12 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement