Petrol, diesel prices continue to fall, Know how much price has fallen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार गिरावट जारी,जानिए कितना हुआ सस्ता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 नवम्बर 2018 10:46 AM (IST)
पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार गिरावट जारी,जानिए कितना हुआ सस्ता
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार नौवें दिन गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73 रुपये प्रति लीटर से कम हो गया है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 75 रुपये लीटर और चेन्नई में 76 रुपये लीटर से कम दाम पर पेट्रोल मिलने लगा है। डीजल का भाव दिल्ली में 68 रुपये और मुबई में 71 रुपये प्रति लीटर से कम हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के भाव में 37 पैसे प्रति लीटर की कटौती की, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 36 पैसे और चेन्नई में 39 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 41 पैसे प्रति लीटर कम हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement