Petrol, diesel price unchanged for 3rd consecutive day ahead of Budget 2019-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजट से पहले जानिए पेट्रोल, डीजल के दाम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जुलाई 2019 10:47 AM (IST)
बजट से पहले जानिए पेट्रोल, डीजल के दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन स्थिरता रही। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। कच्चे तेल की कीमतें भी पिछले कुछ दिनों से सीमित दायरे में रही हैं, जिससे आगे पेट्रोल और डीजल के दाम में निकट भविष्य में ज्यादा बढ़ोतरी या कमी की संभावना नहीं है। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 70.51 रुपये, 72.75 रुपये, 76.15 रुपये और 73.19 रुपये प्रति लीटर रहे। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पूर्ववत क्रमश: 64.33 रुपये, 66.23 रुपये, 67.40 रुपये और 67.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के सबसे सक्रिय वायदा सौदे का भाव मामूली तेजी के साथ 63.33 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement