petrol costlier by 28 paise a liter diesel cheaper by 6 paise-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा, डीजल हुआ सस्ता

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 1:53 PM (IST)
पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा, डीजल हुआ सस्ता
नई दिल्ली। पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ जबकि डीजल 6 पैसे सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों की प्रवृत्ति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। दो महीने में यह लगातार तीसरा मौका है जब पेट्रोल के दाम बढाये गये हैं। वहीं डीजल के मामले में इस महीने दूसरी बार दाम में कमी की गयी है। देश की सबसे बडी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने कहा कि पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी गयी है जबकि डीजल के दाम 6 पैसे प्रति लीटर कम किये गये हैं। पेट्रोल पर 27 प्रतिशत वैट को शामिल करने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसा प्रति लीटर महंगा होगा।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement