Petrol and diesel price fall in Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, यहां देखें दाम

khaskhabar.com: शनिवार, 08 फ़रवरी 2020 10:11 AM (IST)
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, यहां देखें दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को फिर तेल विपणन कंपनियों ने बड़ी कटौती करके उपभोक्ताओं को तेल की महंगाई से राहत दिलाई। पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे जबकि चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 27 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में यह इस महीने की सबसे बड़ी कटौती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार घट रहे हैं। इस महीने में अब तक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं, डीजल 85 पैसे लीटर सस्ता हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 72.45 रुपये, 75.13 रुपये, 78.11 रुपये और 75.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement