मुंबई। हाईप्रोफाइल शीना मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को सीबीआई स्पेशल कोर्ट में दूसरी चार्जशीट दाखिल हुई है। इसमें साफ-साफ कहा गया है कि इंद्राणी मुखर्जी इस वारदात की पूरी जानकारी समय-समय पर पीटर मुखर्जी को देती रही थी। दरअसल शीना अपनी मां इंद्राणी की हरकतों को पसंद नहीं करती थी। पिछली सुनवाई में सीबीआई अभियोजक भरत बादामी और कविता पाटिल ने विशेष न्यायाधीश एच एस महाजन से कहा था कि 22 अक्टूबर को अंतिम रिपोर्ट दायर कर दी जाएगी ।
सीबीआई की इस चार्जशीट के मुताबिक, मिखाइल ने बताया कि इंद्राणी और सिद्धार्थ दास गुवाहाटी में बेकरी का बिजनेस करते थे। एक दिन दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों घर छोडक़र चले गए। उस समय मिखाइल और शीना को उनकी मेड ने उनकी नानी के पास पहुंचाया था। इसके बाद में इंद्राणी ने अपने माता-पिता पर बच्चों को गोद लेने का दबाव बनाया था फिर गायब हो गई। एक दिन उसके माता-पिता ने पीटर के साथ उसकी तस्वीर देखी। इंद्राणी की पीटर के साथ तस्वीर देखने के बाद उन लोगों ने उससे संपर्क करके बच्चों के गुजारे के लिए खर्च मांगा। इंद्राणी तैयार तो हो गई लेकिन उसने एक शर्त रखी कोई भी उसकी पहली शादी का राज नहीं खोलेगा। इसके बाद मिखाइल को एक इंटरनेशनल स्कूल में पढऩे के लिए बेंगलुरु भेज दिया गया और शीना मुंबई आ गई। साल 2006 में वह कुछ दिन इंद्राणी के साथ उसके घर पर रही, लेकिन बाद में पीजी में चली गई ।
यह भी पढ़े :पंजाब के एक हजार कॉलेजों में बंद का पहला दिन सफल यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे