person died due to electric shock-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करंट लगने से युवक की मौत

khaskhabar.com:
करंट लगने से युवक की मौत
इंदौर। एक शादी समारोह में उस वक्त मायूसी छा गई जब शादी में काम करने आया एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि उस युवक के घरवालों को यह भी पता नहीं था कि उनका कोई सदस्य किसी शादी में काम करने गया है। परिवार वालों को जब जानकारी मिली जब उनके परिवार के सदस्य की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांधी हॉल परिसर में शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आए छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। उसके परिवार को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि वो शादी में काम करने गया है। गांधी हॉल परिसर में शुक्रवार रात 12 बजे शादी समारोह में बिजली के खंभे से ओमप्रकाश पिता कालूसिंह (20) निवासी सुसनेर, आगर को करंट लग गया। उसके साथी लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान देर रात दम तोड दिया। दोस्तों ने उसके परिजन को जानकारी दी तो शनिवार सुबह वे लोग अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें ओमप्रकाश की मौत की जानकारी मिली तो बेसुध हो गए। एमजी रोड पुलिस ने मर्ग कायम किया है। करंट कैसे फैला इसकी जांच की जा रही है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर सुसनेर रवाना हो गए, वहीं अंतिम संस्कार होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement