Advertisement
अमरूद तोड़ने से रोकने पर शख्स की पीट-पीटकर हत्या

अजीम नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ रवींद्र कुमार ने कहा, "पीड़ित को रामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को आई शव परीक्षण रिपोर्ट से पता चला है कि महफूज की मौत पीटने के दौरान आई चोटों की वजह से हुई है। दोषियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।"
दो आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनमें से एक शाकिर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, महफूज के घर में लगे पेड़ से उसके पड़ोसी आसानी से फल तोड़ सकते थे क्योंकि पेड़ का कुछ हिस्सा उनकी छतों के करीब था और इसी बात को लेकर महफूज का उनके साथ झगड़ा हो गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रामपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


