नई दिल्ली। गोवा की परफ्यूम लेडी मोनिका घुर्डे मर्डर केस में पुलिस ने नया
खुलासा किया है। हत्या के आरोपी 22 वर्षीय वॉचमैन राजकुमार ने अब पुलिस को
बताया है कि हत्या से पहले उसने मोनिका के हाथ-पांव बांध दिए व पीटा, 4
हजार रूपए नकद,एटीएम कार्ड, मोबाइल लूट लिया, एटीएम का पिन भी हासिल कर
लिया तथा बाद में शारीरिक संबंध बनाए थे।
आरोपी ने बताया है कि मोनिका के फ्लैट में घुसने के पहले वह दो दिन तक
फ्लैट के छज्जे पर छिपा रहा और फिर पांच अक्टूबर की शाम वह फ्लैट में घुस
पाया था।
गोवा पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार सिंह ने पुलिस को बताता कि मोनिका ने
उससे जब आसपास की बिल्डिंगों में फ्लैट होने की बात पूछी थी तभी वह पहली ही
नजर में मोनिका का दीवाना हो गया था।
इसके बाद से वह मोनिका के आने जाने
पर लगातार नजर रखने लगा था।
मोनिका ने जहां पर नया फ्लैट किराए पर लिया वहां पर राजकुमार आसपास घूमने
लगा था। वह सिक्यूरिटी गार्ड का काम करने के अलावा स्थानीय निवासियों की
कारें धोने का भी काम करता था। उसने बताया कि वह मोनिका घुर्डे की कार भी
साफ करता था।