भरतपुर। राजस्थानी भाषा संकल्प विरोधी समिति द्वारा विशेष आभार सभा जिला कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर राजस्थानी भाषा संकल्प विरोधी समिति के जिला कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी तिवारी ने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयेाग द्वारा आरएएस 2016 की परीक्षा में राजस्थानी प्रश्न-पत्र को वापस लेने का स्वागत किया गया। भारत के जांबाज सैनिकों द्वारा की गई सर्जीकल स्ट्राइक के लिए भी बधाई दी गई। मुख्य अतिथि कैप्टेन लेखराज सिंह ने कहा कि सेना का धर्म, जाति या वोट से कोई सरोकार नहीं होता है। वह तो देश की रक्षा के लिए समर्पित होकर सेवा करते हैं।