Advertisement
लोगों ने भाजपा को खारिज किया-जाखड़

जाखड़ ने अपनी जीत के बाद कहा," भाजपा को अब भविष्य में मिलने वाली असफलताओं का अनुमान लगा लेना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, "लोगों ने भाजपा को खारिज किया है और साथ ही अकाली (उनके सहयोगी) को भी आईना दिखाया है।’’ उन्होंने कहा कि अकाली दल का सफाया छह महीने पहले ही हो गया था जब पंजाब विधानसभा चुनावों में उन्हें तीसरा स्थान मिला था। जाखड़ ने कहा,"अब, मेरे ख्याल से इससे (गुरदासपुर में कांग्रेस की जीत) शिरोमणि अकाली दल के पतन की शुरुआत हो चुकी है क्योंकि पिछले छह महीने से किसी ने भी प्रकाश सिंह बादल को नहीं देखा है। सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाली नई सरकार टूटने के कगार पर है। मेरे विचार से पूरी पार्टी में नए नेतृत्व के तहत सुधार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरदासपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


