People jumped into the canal to the young man pulled out alive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहर में कूदे युवक को ज़िंदा निकाल लिया लोगो ने

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 7:36 PM (IST)
नहर में कूदे युवक को ज़िंदा निकाल लिया लोगो ने
भरतपुर। शहर की सुजान गंगा नहर में सोमबार को आत्म-हत्या के लिए कूदे एक युवक को समय रहते स्थानीय लोगो ने बचा लिया। रामपुरा निवासी राजवीर ने नहर में कूदने की वजह परिवार के सदस्यों से उसका आपसी लेनदेन बताया। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों ने बताया कि बाइक से ठण्डी सड़क स्थित सुजान गंगा नहर के पास एक युवक आकर रुका। उसने अपना मोबाइल फोन बाइक के बैग में रख दिया और दीवार पर चढ़कर अचानक छलांग लगा दी। तुरंत आसपास के लोग एकत्र हो गए और कुछ लोग ट्यूब लेकर नहर में कूद गए और पानी में से उसे बाहर निकाल लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement