People for the group to share the needy children clothing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रुप फॉर पीपल ने जरुरतमंद बच्चों को बांटे वस्त्र

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 7:40 PM (IST)
ग्रुप फॉर पीपल ने जरुरतमंद बच्चों को बांटे वस्त्र
बाड़मेर। ग्रुप फॉर पीपल की ओर से रविवार को इंदिरा कॉलोनी के कच्ची बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को कम्बल और वस्त्र वितरित किये। ग्रुप की महिला विंग सहसंयोजक ज्योति पनपालिया ,तारा चौधरी ,जय श्री खत्री ,के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को सम्बल प्रदान किया। कार्यक्रम में ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,महेश पनपालिया ,रमेश सिंह इन्दा ,ललित छाजेड़ ,हितेश मूंदड़ा ,लूणकरण नाहटा ,स्वरुप सिंह सोढा ने वस्त्र वितरित किये। कन्या छात्रावास की प्रमुख तारा चौधरी ने ग्रुप मानवीय संवेदना का प्रशंसनीय कार्य कर रहा हैं। ग्रुप की सकारात्मक सोच का नतीजा है कि स्वतंत्र महिला विंग गठित कर महिलाओं को सेवा कार्य से जोड़ उन्हें अवसर दिया। ग्रुप संयोजिका ज्योति पनपालिया ने कहा कि महिला विंग कम्बल वितरण और वस्त्र वितरण के तय कार्यक्रम के बाद सामाजिक मुद्दों पर कार्य करेगी।उन्होंने कहा कि महिलाओं को सेवा कार्य करने का बेहतर मंच मिला हैं। जय श्री खत्री ने कहा की ग्रुप महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान पर अपनी भागीदारी निभाएगा। कच्ची बस्ती में कचरा बीनने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रहते हैं। ग्रुप द्वारा महिलाओं ,बच्चों और पुरुषों को जरुरत के हिसाब से वस्त्र उपलब्ध कराए गए।।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति  ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement