People are turning to service decision - Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोगों को सुविधाएं देने के लिए बदल रहे निर्णय - मनोहर लाल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 6:17 PM (IST)
लोगों को सुविधाएं देने के लिए बदल रहे निर्णय - मनोहर लाल
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण करके एक साहसिक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय के बाद हालांकि जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन धीरे-धीरे यह कठिनाइयां दूर हो रही हैं और आने वाले एक माह में सब सामान्य हो जायेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां सैक्टर-12 स्थित खेल परिसर में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह के पश्चात पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्रों का उत्तर दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी के बाद एटीएम और बैंकों से लोगों को धीरे-धीरे नकदी दी जा रही है तथा लोग अपने सामान्य कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा को नि:शुल्क करना शुरू में तीन दिन के लिए किया गया था उसके बाद 10 दिन के लिए तथा अब आगे बढ़ाया गया है, यह निर्णय भी परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से बहुत बड़ा परिवर्तन होगा। स्टेट हाइवे पर लगे हुए टोल के सम्बन्ध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि इनको नि:शुल्क करना सम्बन्धित उपायुक्त को कहा गया है कि वे अपने विवेक और लोगों की कठिनाई अनुसार निर्णय ले सकते हैं। सतलुज-यमुना लिंक कैनाल (एसवाईएल)के सम्बन्ध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में इस पर संज्ञान लिया है और अन्तर्राज्यीय समझौता जो दोनों राज्यों के बीच हुआ था, उसको रद्द करने के लिए पंजाब विधानसभा द्वारा जो कानून लाया गया था उसे निरस्त कर दिया गया है और अब अन्तर्राज्यीय समझौता अपनी जगह पर स्टैंड करता है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement