Peeplu Subdivision Officer inspected Government Higher Secondary School Dardaturki-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीपलू उपखंड अधिकारी ने किया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डारडातुर्की का निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 जुलाई 2025 7:32 PM (IST)
पीपलू उपखंड अधिकारी ने किया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डारडातुर्की का निरीक्षण
टोंक। पीपलू उपखंड अधिकारी गणराज बडगोती द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डारडातुर्की का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संतोषप्रद नहीं पाई गई। विद्यालय में शौचालय व पेयजल की सुविधा सुचारू नहीं पाई गई। विद्यालय में उपखंड अधिकारी द्वारा कक्षा में छात्रों से प्रश्नोत्तर भी किए। जिसका छात्रों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। छात्रों एवं ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ज्यादातर अध्यापक विद्यालय में समय से नहीं आते है। विद्यालय का छात्रों गत परीक्षा परिणाम का तुलनात्मक अवलोकन करने पर पाया गया की 10वीं व 12वीं कक्षा का गुणात्मक परिणाम विषयों में अत्यंत अंतर पाया गया तथा परिणाम काफी कम रहा। पीपलू आशान्वित ब्लॉक होने तथा गुणात्मक विषयों का इंडिकेटर होने के कारण शिक्षा विभाग का प्रदर्शन भी कम रहा है। उपखण्ड अधिकारी पीपलू द्वारा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डारडातुर्की को विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करने एवं जिन विषयों का गुणात्मक परिणाम कम रहा। उन कार्मिकों/अध्यापकों पर स्पष्टीकरण व अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु एवं अध्यापकों को समय पर आने हेतु निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement