Advertisement
मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के लिए भारत-चीन सीमा पर शांति आवश्यक : सुषमा

उन्होंने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने 73 दिनों के गतिरोध को द्विपक्षीय संबंधों के लिए 'चुनौती' बताया।
चीन ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बैठक का विवरण दिया था। इसके अनुसार वांग ने बैठक में कहा कि डोकलाम में सैन्य गतिरोध से द्विपक्षीय संबंध गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इसके लिए भारत सीमा रक्षकों की सीमा पार घुसपैठ को जिम्मेदार ठहराया।
कुमार ने कहा, "विदेश मंत्री (सुषमा स्वराज) व चीन के विदेश मंत्री ने संबंधों के समक्ष इस चुनौती का उल्लेख किया और दोनों ने ठोस राजनयिक बातचीत के जरिए सैनिकों को हटाकर समाधान के तरीके पर संतोष जाहिर किया।"
प्रवक्ता के अनुसार, वांग ने कहा कि डोकलाम मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान दोनों पक्षों की राजनीतिक परिपक्वता को दिखाता है।
इससे सहमति जताते हुए सुषमा स्वराज ने जवाब में कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के सुचारु विकास के लिए सीमावर्ती इलाके में शांति व स्थिरता बनाए रखना पहली जरूरत है।
उन्होंने एक दूसरे की संवेदनशीलता व चिंता के साथ द्विपक्षीय मतभेदों पर बातचीत करने को भी रेखांकित किया।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


