PDKF Shiksha Diya Project-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिटी पैलेस में लॉन्च होगा पीडीकेएफ का शिक्षा दीया प्रोजेक्ट

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अगस्त 2019 5:53 PM (IST)
सिटी पैलेस में लॉन्च होगा पीडीकेएफ का शिक्षा दीया प्रोजेक्ट
जयपुर। राजस्थान में महिला साक्षरता दर में सुधार लाने एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रिंसेज दीया कुमारी फाउंडेशन (पीडीकेएफ) की तरप से 13 अगस्त को सुबह साढ़े ग्यारह बजे सिटी पैलेस के सर्वतोभद्र चौक में ‘शिक्षा दीया प्रोजेक्ट‘ लांच किया जायेगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ‘एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019‘ सुमन राव होंगी। इस अवसर पर राजसमंद सांसद एवं पीडीकेएफ की प्रेसीडेंट दीया कुमारी भी उपस्थित रहेंगी। यह कार्यक्रम सेफोरा द्वारा प्रायोजित है। ‘शिक्षा दीया प्रोजेक्ट‘ के प्रमुख उद्देश्यों की जानकारी देते हुए भाजपा सांसद दीया कुमारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिए बालिकाओं को ट्यूशन क्लासेस, कंप्यूटर शिक्षा, पैरेंट काउंसलिंग, जागरूकता अभियान, छात्रवृत्ति के साथ-साथ अध्ययन हेतु सहायता सामग्री प्रदान करने जैसे तरीकों के जरिए सशक्त बनाया जाएगा। यही नहीं, इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में भी अभियान चलाया जाएगा जिसमें बालिकाओं को सैनेटरी पैड वितरित करके एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म से सम्बंधित स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। वर्तमान समय में भी बालिकाओं के समक्ष अनेक सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक बाधाएं उपस्थित है। दीया कुमारी ने कहा कि ‘शिक्षा दीया‘ से अंततः हाईस्कूल शिक्षा प्राप्त करने वाली बालिकाओं की संख्या में वृद्धि होगी, उनकी शैक्षणिक स्थिति में सुधार होगा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही लैंगिक असमानता में कमी आयेगी और महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में सुधार आयेगा। पीडीकेएफ की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, शिविना कुमारी ने जानकारी दी कि 52.12 प्रतिशत की महिला साक्षरता दर के साथ राजस्थान देश के न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले राज्यों में से एक है। यहां महिलाओं के लिए सतत् आजीविका उत्पन्न करने में यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा। यही नहीं सर्वाधिक मातृ मृत्यु दर के संदर्भ में भी राजस्थान का देश में तृतीय स्थान है, जहां प्रति 1,00,000 बच्चों के जन्म पर 199 माताओं की मृत्यु हो जाती है और राज्य में प्रति 1,000 लड़कों पर 973 लड़कियों का लिंगानुपात है। हमारे इस प्रोजेक्ट के परिणामस्वरूप महिलाए शिक्षित होगी और वे अपने जीवन स्तर को उन्नत करने से सम्बंधित निर्णय ले सकेंगी।
इस अवसर पर सुमन राव ने बताया कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से महिलाओं को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीने का अवसर मिलेगा, यह प्रयोजन ही इस प्रोजेक्ट के लिए पर्याप्त है। इससे समाज को समग्र रूप से अनेक महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। कोई भी शिक्षित महिला कौशल, जानकारी एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण होती है, जो उसे एक बेहतर अभिभावक, कर्मचारी एवं नागरिक बनाने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने आगे कहा कि ‘उन सभी कारणों को भूल जाइए, जो कार्य नहीं करते और इसके औचित्य में विश्वास कीजिए कि यह सम्भव हो सकता है।‘
सेफोरा इंडिया के सीईओ विवेक बाली ने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करने एवं उन्हें सशक्त बनाने के अपने ब्रांड ईथोज के तहत सेफोरा ने ‘शिक्षा दीया प्रोजेक्ट‘ में भागीदारी की है। इस प्रोग्राम के तहत महिलाओं को सेफोरा द्वारा ग्रूमिंग, हाइजीन एवं मेकअप कला में सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। हम महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कौशल-निर्माण को एक अवसर के रूप में देखते हैं। बालिकाओं के भविष्य निर्माण के लिए सेफोरा भारत में गंभीरता से केंद्रित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement