Paul Merchants Western Union presented ration to the needy on Ramadan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पॉल मर्चैट्ंस वैस्टर्न यूनियन ने रमजान पर जरुरतमंदों को राशन भेंट किया

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 जून 2017 10:48 PM (IST)
पॉल मर्चैट्ंस वैस्टर्न यूनियन ने रमजान पर जरुरतमंदों को राशन भेंट किया
होशियारपुर। पॉल मर्चैट्ंस वैस्टर्न यूनियन होशियारपुर की तरफ से रमदान के दौरान ‘नेकी के 30 दिन’ कैंपेन के तहत रीजनल मैनेजर (पंजाब नार्थ, जम्मू-कश्मीर) मनोज भल्ला की अगुवाई में जरुरतमंद लोगों में राशन वितरित किया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि, जबकि सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के जिला प्रधान आज्ञापाल सिंह साहनी विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस अवसर पर रमदान की बधाई देते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि भगवान ने इंसान को इंसान के लिए भेजा है और एक इंसान दूसरे इंसान के काम आए यही खुदा का हुक्म है। रमदान आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ-साथ मानवता की सेवा का संदेश देता है। यह बहुत ही पावन माह है तथा इस माह में जरुरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम है। संजीव अरोड़ा ने कहा कि पॉल मर्चैंट गरीबों एवं जरुरतमंदों की भलाई का कोई मौका नहीं छोड़ता जिसके लिए पॉल मर्चैंट की पूरी टीम बधाई की पात्र है। इस अवसर पर आज्ञापाल सिंह साहनी ने कंपनी की तरफ से पवित्र माह रमदान में किए गए प्रयास की सराहना की और इसे अन्य संस्थाओं एवं कंपनियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर जरुरतमंदों को 26 जरुरतमंद लोगों को राशन वितरित करते हुए मनोज भल्ला बताया कि पिछले वर्ष रमदान के महीने में कंपनी ने 950 स्कॉलरशिप वितरित की थी तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया था।
इस वर्ष कंपनी द्वारा गरीब एवं जरुरतमंदों को राशन वितरित किया गया है ताकि कोई भी रमदान के इस पालन माह में खाली पेट न सोए। इस मौके पर गौरव अरोड़ा, जानू शर्मा, जसवीर सिंह, सौरव गोयल, सुखविंदर सिंह, राजिंदर बांसल, नीरज सिंगला, प्रभजोत सिंह, सुखजिंदर सिंह, विवेक आनंद शर्मा, मोहन लाल सैनी, लोकनाथ वर्मा, बलराज सिंह चौहान, गुरशरन सिंह, अशोक कुमार पटियाल, तसविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement