Patwari arrested for taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसीबी के शिकंजे में ऐसे फंस गया पटवारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 3:11 PM (IST)
एसीबी के शिकंजे में ऐसे फंस गया पटवारी
भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को एक पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक रामदेव सिंह ने बताया कि भरतपुर की ग्राम पंचायत अघापुर पटवार हलके का पटवारी रिंकू डागुर पुत्र फतेह सिंह जाट अघापुर निवासी शिब्बो कुशवाह को जमीन के बंटवारे में कुलेबंदी के लिए रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा था। पटवारी रिंकू सहित कुछ पटवारियों ने राजेन्द्र नगर में किराये के मकान में अस्थायी रूप से पटवार घर बना रखा है। सूचना मिलने पर ब्यूरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने पटवारी रिंकू को उसके राजेन्द्र नगर स्थित कार्यालय पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement