Patwari arrested for taking 2000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में 2000 की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 01 जुलाई 2020 8:22 PM (IST)
जयपुर में 2000 की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को एक पटवारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पटवारी ने पीडित के विरासत की जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में रुपये ले रहा था। इसके बाद पीड़ित युवक ने बार-बार की परेशानी और मानसिक रूप से तंग आकर एसीबी में शिकायत कर दी थी। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि पीडित सीता राम चौधरी ने24 जून को अपनी दादी मां केली देवी का विरासत का नामान्तरण खोलने के लिए छह महीने ऑनलाइन अप्लाई किया था। इसके लिए परिवादी सांगानेर तहसील में आया और सांगानेर तहसील में आने के बाद परिवादी सीता राम चौधरी ने पटवार हल्का पंवलिया तहसील सांगानेर जिला जयपुर में कार्यरत पटवारी देवेंद्र से संपर्क किया। इस आरोपी देवेन्द्र ने सीता राम चौधरी से विरासत का नामान्तरण खोलने के लिए दो हज़ार रुपये की रिश्वत माँगी। इय पर परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी मुख्यालय को दी और 26 जून को एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। एसीबी की योजना के तहत टीम ने बुधवार को पटवारी देवेंद्र को कोहिनूर सिनेमा के पास उस वक़्त दबोच लिया जब उसने परिवादी सीता राम चौधरी से दो हज़ार रुपया की रिश्वत ले रहा था। एसीबी की टीम पटवारी से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement