Advertisement
पटना : खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी, सुरक्षा गार्ड लहूलुहान, सड़कों पर उतरा छात्रों का भारी आक्रोश

कोचिंग माफियाओं के आपसी टकराव की बू, निशाने पर दूसरा संस्थान
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पटना के एसएसपी (SSP), एसपी (SP) समेत पुलिस की कई आला टीमें और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच और स्थानीय दावों के मुताबिक, इस पूरी साजिश के पीछे शिक्षा के इस बाजार में पनप रहे 'कोचिंग माफिया' और आपसी रंजिश का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में इलाके के ही एक अन्य कोचिंग संस्थान पर सीधे तौर पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस इस एंगल को बेहद बारीकी से टटोल रही है कि क्या बच्चों के भविष्य को संवारने वाले इन संस्थानों के पीछे कोई खूनी गैंगवार पनप रहा है?
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, एसपी सिटी दीक्षा ने कहा- "कार्रवाई जारी है"
मामले की संवेदनशीलता पर बात करते हुए पटना की एसपी सिटी सेंट्रल दीक्षा ने बताया, "इस पूरे मामले में अभी हर एक इनपुट को वेरीफाई किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन लिया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। हमलावरों की पहचान के लिए कोचिंग और आसपास के सभी CCTV फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है।"
उन्होंने आगे बताया कि इस हिंसक घटना में जो सुरक्षा गार्ड घायल हुआ है, उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की एक टीम अस्पताल में घायल गार्ड से भी पूछताछ कर रही है ताकि हमलावरों के हुलिए और वारदात की कड़ियों को जोड़ा जा सके। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन शिक्षा के मंदिर के बाहर बहे इस खून ने पूरे पटना के अभिभावकों और छात्रों को झकझोर कर रख दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


