patels agitate in amit shah programme, vandalise pandaal, shout hardik slogans-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूरत में अमित शाह के कार्यक्रम में हंगामा,हार्दिक जिंदाबाद के नारे लगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 9:38 PM (IST)
सूरत में अमित शाह के कार्यक्रम में हंगामा,हार्दिक जिंदाबाद के नारे लगे
अहमदाबाद। पटेल समुदाय का भाजपा के प्रति गुस्सा गुरूवार को खुलकर सामने आया। गुजरात के सूरत शहर में भाजपा के एक कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में हार्दिक पटेल जिंदाबाद के नारे लगे और पंडाल में तोडफोड हुई,कुर्सियां उछाली गई। भाजपा ने पटेल नेताओं के सम्मान में ये कार्यक्रम आयोजित किया था ताकि गुजरात की जनता को बताया जा सके कि भाजपा ने कितने पटेल नेताओं को बडे राजनीतिक पद दिए हैं। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं में पटेल समुदाय से भाजपा के सांसद, मंत्री और संगठन पदाधिकारी मौजूद थे जिनको को सम्मानित किया जा रहा था।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement