नई योजना से ट्रेन यात्रा में दस तरह के मान्य अपने पहचान पत्र की मूल
प्रति रखना आवश्यक होगा। जांच में फोटो कॉपी दिखाने वाले यात्री बेटिकट
माने जाएंगे एवं टीटीई जुर्माना लेकर ट्रेन से उतार भी सकते हैं।
भविष्य में टिकट बुकिंग (ई-टिकट या आरक्षण केंद्र) के लिए भी पहचान पत्र
आवश्यक हो जाएगा। इससे यात्री टिकट छूट जाने पर भी मोबाइल एसएमएस और पहचान
पत्र दिखाकर यात्रा कर सकेंगे।
राजधानी और दुरंतो के आरक्षण चार्ट में जल्द ही यात्रियों के पहचान पत्र का
नंबर दर्ज किया जाएगा। मोबाइल एसएमएस पर यात्री की सुविधा पहले से उपलब्ध
है। सीट कनफर्म होने पर यात्रियों को मोबाइल पर एसएमएस से जानकारी दी जा
रही है।