pass the examination but did not selected, now have to answer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परीक्षा में पास होने पर भी नहीं किया चयन, अब देना पड़ेगा जवाब

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 08:59 AM (IST)
परीक्षा में पास होने पर भी नहीं किया चयन, अब देना पड़ेगा जवाब
जयपुर। पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद पुलिस भर्ती हमेशा विवादों में घिर जाती है। ऐसे ही कांस्टेबल भर्ती-2013 भी विवादों में है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कांस्टेबल भर्ती में पास होने के बावजूद एससी के एक अभ्यर्थी का चयन नहीं करने पर गृह सचिव और डीजीपी से जवाब तलब किया है। प्रार्थी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका में बताया कि 14 जुलाई, 2013 को पुलिस विभाग ने कास्टेबल की भर्ती निकाली थी। प्रार्थी एससी का है और भर्ती परीक्षा के सभी चरणों में सफल रहा था। सफल होने के बाद भी उसका चयन नहीं किया। इस बारे में अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो चयन नहीं करने का कोई कारण भी नहीं बताया। खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement