Partly cloudy weather, light rain & snow forecast in J&K, Ladakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में छाए बादल, हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान : मौसम विभाग

khaskhabar.com: बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 11:23 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में छाए बादल, हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान : मौसम विभाग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग (एमईटी) ने अगले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान श्रीनगर में शून्य, पहलगाम में माइनस 4.4 और गुलमर्ग में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.5 नीचे, लेह में शून्य से 9.1 नीचे और कारगिल में शून्य से 13.8 नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में 9.2, कटरा में 8.2, बटोटे में 2.1, बनिहाल में शून्य से 0.4 और भद्रवाह में न्यूनतम 0.5 रिकॉर्ड किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement