Participants will be on April 30-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रतिभागियों के बीच 30 अप्रैल को होगा सुरों का महासंग्राम

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 2:13 PM (IST)
प्रतिभागियों के बीच 30 अप्रैल को होगा सुरों का महासंग्राम
बाड़मेर। बीते महीनेभर से जिले के विभिन्न इलाकों में चल रहे गायकी के ऑडिशन की प्रक्रिया पूरी होंने के बाद अब प्रतिभागियों के बीच सुरों का महासंग्राम 30 अप्रैल को स्थानीय भगवान महावीर टाउन हॉल में होगा। जानकारी के मुताबिक रेतीले बाड़मेर में सुरों के जरिए अपने आने वाले कल को सुनहरा होते देखने वालों के लिए बीते महीनेभर से गीतों की प्रतियोगिता का नया दौर चला। वॉयस ऑफ बाड़मेर नाम की इस प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपने हुनर को निर्णायकों के सामने रखा। महीनेभरचले ऑडिशन के बाद प्रतिभागियों के बीच फिनाले राउंड होगा। सुरों की बहती सरिता और हुनर के लहराते समंदर के बीच आयोजित हुए वॉइस ऑफ बाड़मेर के ऑडिशन में मुकुन्द संस्थान और रिच हॉबी क्लासेज की ओर से गायकी में रूचि रखने वाले बच्चों एवं युवाओं को मंच प्रदान किया गया। गायकी प्रतियोगिता वॉइस ऑफ बाड़मेर के आयोजन में दो आयु वर्ग 06 से 15 वर्ष और 16 से 30 वर्ष में शनिवार को तकरीबन 50 से ज्यादा बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और अलग अलग तरानों पर अपने हुनर को निर्णायकों के सामने रखा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement