Parliament Monsoon Session: Opposition to raise mob lynching and farmer issues today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संसद में आज मॉब लिचिंग का मुद्दा उठाएगी विपक्ष, हंगामे के आसार

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2017 10:19 AM (IST)
संसद में आज मॉब लिचिंग का मुद्दा उठाएगी विपक्ष, हंगामे के आसार
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में आज सोमवार को भी हंगामा होने के आसार हैं। विपक्षी दल आज लोकसभा में गोहत्या के नाम पर हो रही हत्याएं और हिंसा का मुद्दा उठा सकते हैं। इसके साथ ही विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों में किसानों का मुद्दा भी उठा सकते हैं। गौरतलब है कि अभी तक मानसून सत्र हंगामेदार रहा है। वहीं आज भी मॉब लिचिंग के मुद्दे पर हंगामा होने के आसार हैं। इसके अलावा कांग्रेस राज्यसभा में गुजरात में हुए कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे पर बीजेपी पर निशाना साध सकती है। ज्ञातव्य है कि मॉब लिचिंग के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा करने और स्पीकर पर कागज उछालने के बाद 6 कांग्रेसी सांसदों को 5 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के गौरव गोगोई, के सुरेश, अधीर रंजन, रंजीत रंजन और सुष्मिता देव को 5 दिनों के लिए सस्पेंड किया है। अब आज फिर से इस मुद्दे पर हंगामा होने के आसार हैं। वहीं कांग्रेस ने संसद में 40 पन्नों का डोजियर पेश किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement