Paramedical college will soon open in Haryana Jind: Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा के जींद में जल्द खुलेगा पैरामेडिकल महाविद्यालय : अनिल विज

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अगस्त 2023 1:32 PM (IST)
हरियाणा के जींद में जल्द खुलेगा पैरामेडिकल महाविद्यालय : अनिल विज
जींद। हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्माणाधीन संत शिरोमणि धन्ना भगत जी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय जींद के परिसर में पैरामेडिकल महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। विज ने यह जानकारी सोमवार को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि हालांकि, चिकित्सा महाविद्यालय, जींद के परिसर में भूमि की कमी के कारण एचएसवीपी से भूमि की पहचान करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी ने पैरामेडिकल महाविद्यालय जीन्द के निर्माण के लिए सैक्टर-9, जीन्द में 7.42 एकड़ भूमि की पेशकश की है, जो विभाग के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि भूमि के चयन उपरांत निर्माण कार्य के लिए कार्यकारी एजेंसी नियुक्त की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज खोलने के लिए नई नीति बनाई है। इसके तहत कॉलेज में प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को कॉलेज के 10 किलोमीटर के दायरे में 100 बिस्तर के एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल में ट्रेनिंग लेनी होगी और इस ट्रेनिंग तथा प्रशिक्षण में बायो मिट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement