Pappu Yadav says, leaders create maoists problem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पप्पू यादव के विवादित बोल, नक्सली समस्या को बताया नेताओं की उपज

khaskhabar.com: सोमवार, 25 दिसम्बर 2017 7:00 PM (IST)
पप्पू यादव के विवादित बोल, नक्सली समस्या को बताया नेताओं की उपज
गया। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यहां सोमवार को एक अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा कि असली नक्सली राजनेता हैं, नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नक्सली समस्या नेताओं की उपज है। गया के इमामगंज में अयोजित संकल्प और आजादी रैली में उन्होंने कहा कि नक्सली भी इसी समाज के अंग हैं। उन्हें भी मान, सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नक्सली के नाम पर निर्दोष लोगों को प्रताडि़त किया है और उनकी हत्या की है। नक्सली बताकर गरीबों का आर्थिक दोहन किया है। इसका खामियाजा आज पूरे समाज को उठाना पड़ रहा है। सांसद ने इस दौरान कथित रूप से नक्सली के नाम पर पुलिस व असामाजिक तत्वों की हिंसा के शिकार हुए 37 लोगों के आश्रितों को स्वरोजगार के लिए 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। यह राशि चेक के माध्यम से दी गई। उन्होंने नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, मगध ज्ञान की भूमि है, महात्मा बुद्ध की तपस्थली है, परंतु नेताओं ने इसकी खूबसूरती को छीन ली है। सरकार की गलत नीतियों के कारण पूर इलाका रक्तरंजित हो गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था भूख, गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी से लडऩे में नाकाम रही है। इसी कारण नक्सली आंदोलन को फैलने और जड़ जमाने का मौका मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement